ताजा खबरें | सभी रिक्त पद मिशन मोड में भरे जा रहे हैं: सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बुधवार को लोकसभा को सूचित किया कि केंद्र सरकार के संस्थानों में सभी रिक्त पदों को मिशन मोड में भरा जा रहा है।
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर सरकार ने बुधवार को लोकसभा को सूचित किया कि केंद्र सरकार के संस्थानों में सभी रिक्त पदों को मिशन मोड में भरा जा रहा है।
कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 'रोजगार मेला' रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
उन्होंने कहा कि देश भर में रोज़गार मेले आयोजित किए जा रहे हैं और नयी नियुक्तियों को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू) और स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों सहित स्वायत्त निकायों में शामिल किया जा रहा है।
सिंह ने कहा, ''विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में रिक्त पदों को भरना एक सतत प्रक्रिया है। सभी रिक्त पदों को मिशन मोड में भरा जा रहा है।''
उन्होंने कहा कि देश में रोजगार सृजन के साथ-साथ युवाओं की रोजगार क्षमता में सुधार करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।
मंत्री ने कहा, ‘‘तदनुसार, भारत सरकार ने व्यापार के अवसरों को प्रोत्साहन देने और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)