देश की खबरें | गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी विश्वविद्यालयों को एक साथ लाया जाएगा : उप्र की राज्यपाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि शैक्षणिक अनुभवों का आदान-प्रदान करने और समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए राजभवन के माध्यम से सभी राज्य विश्वविद्यालयों को एक साथ लाया जाएगा।
लखनऊ, तीन जुलाई उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि शैक्षणिक अनुभवों का आदान-प्रदान करने और समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए राजभवन के माध्यम से सभी राज्य विश्वविद्यालयों को एक साथ लाया जाएगा।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति पटेल ने यह बात उस समय कही, जब प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में उनसे मुलाकात की।
राजभवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को अपने पहले राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) मूल्यांकन में ‘ए’ ग्रेड मिलने पर आभार व्यक्त करने आये प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
बयान के अनुसार, बैठक के दौरान राज्यपाल और विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने प्रत्यायन की तैयारियों, अपने व्यक्तिगत अनुभवों, अपने परिवारों पर पड़ने वाले प्रभाव, सामने आने वाली चुनौतियों, प्राप्त लाभों और भविष्य की रणनीतियों के बारे में विस्तृत चर्चा की।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया से उन्हें न केवल संस्थान को बेहतर बनाने में मदद मिली, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता को मापने के तरीके के बारे में उनकी समझ का विस्तार भी हुआ है।
बयान में कहा गया कि बैठक में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य के मूल्यांकन में उच्चतम ग्रेड प्राप्त करने के तरीके पर भी चर्चा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 12:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

