देश की खबरें | चारधाम यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध: उत्तराखंड सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार ने रविवार को कहा कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के मद्देनजर चार धाम यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं।

देहरादून, पांच जून उत्तराखंड सरकार ने रविवार को कहा कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के मद्देनजर चार धाम यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि कोविड के कारण पिछले दो साल बाधित रही चारधाम यात्रा में इस साल यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। राज्य के विकास के लिए भी चारधाम यात्रा को अति महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि यात्रियों को पेयजल, ठहरने और स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग एवं संबंधित जिला प्रशासन आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं।

रतूड़ी के साथ मौजूद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा में लगभग 4500 पुलिस बल, छह कम्पनी, राज्य आपदा प्रतिवादन बल की 25 उप टीम और 57 पर्यटन पुलिस केंद्र सहित पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।

कुमार ने बताया कि शनिवार तक उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 16 लाख को पार कर चुकी है, जबकि यहां डेढ़ लाख से ज्यादा वाहन इस यात्रा में आ चुके हैं। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा का आरंभ तीन मई से हुआ था।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि वर्ष 2019 में उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड 34 लाख यात्री आए थे, लेकिन इस साल मात्र एक माह में यह संख्या 16 लाख के पार पहुंच गयी है।

उन्होंने कहा पर्यटन विभाग द्वारा पहली बार यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, ताकि धामों की धारण क्षमता के अनुरूप ही लोग वहां पहुंचें। हालांकि, बिना पंजीकरण के आ रहे लोगों की सुविधा के लिए भी राज्य में 18 भौतिक पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं।

जावलकर ने बताया कि पहली बार यात्रा मार्ग पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के लिए निगरानी कैमरे लगाए गए हैं। धामों में यात्रियों की संख्या का सटीक आकलन करने के लिए विशेष कैमरे स्थापित किए गए हैं।

दीप्ति दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\