देश की खबरें | देश को गुमराह करने वाले सभी तत्वों की लगातार चुनावी हार हो रही है: मप्र के मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आगे रहने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को प्रसन्नता जताई और इसे जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत जुड़ाव का परिणाम बताया।
इंदौर, आठ फरवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आगे रहने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को प्रसन्नता जताई और इसे जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत जुड़ाव का परिणाम बताया।
यादव ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि देश को गुमराह करने वाले सभी तत्वों को चुनावों में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।
यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बढ़त जनता के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत जुड़ाव और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने पिछले तीन लोकसभा चुनाव और हरियाणा व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सिलसिलेवार जीत का जिक्र करते हुए कहा कि देश का मिजाज बदल रहा है।
यादव ने कहा, ‘‘ टुकड़े-टुकड़े गैंग, छोटी मानसिकता के लोगों और देश को वर्षों से गुमराह करने वाले सारे तत्वों की लगातार चुनावी हार हो रही है।’’
उन्होंने कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव’ अलायंस (इंडिया) पर हमला बोलते हुए कहा कि इस गठबंधन में शामिल दलों ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जनता को गुमराह किया था, लेकिन अब यह गठजोड़ तिनकों की तरह बिखर चुका है।
यादव ने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों को आत्ममंथन करना चाहिए और यह मान लेना चाहिए कि देश की जनता उनकी असलियत जान चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

