कोरोना से जंग: दिल्ली हाईकोर्ट की सभी पीठ शुक्रवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगी सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्णय लिया है कि शुक्रवार से अब उसकी सारी पीठ वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से महत्वपूर्ण मामलों की रोजाना सुनवाई करेंगी. कोविड-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन के दौरान हाई कोर्ट और निचली अदालतों ने 24 मार्च से 19 मई की अवधि में 20,726 महत्वपूर्ण मामलों की वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से सुनवाई की है. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और अन्य न्यायाधीशों की नयी पहल के तहत 22 मई, 2020 से सारी खंडपीठ और एकल पीठ अदालत का सामान्य कामकाज निलंबित रहने के दौरान वीडियो कांफ्रेन्सिग के जरिये से हर तरह के महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करेंगी.
नयी दिल्ली:- दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्णय लिया है कि शुक्रवार से अब उसकी सारी पीठ वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से महत्वपूर्ण मामलों की रोजाना सुनवाई करेंगी. कोविड-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन के दौरान हाई कोर्ट और निचली अदालतों ने 24 मार्च से 19 मई की अवधि में 20,726 महत्वपूर्ण मामलों की वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से सुनवाई की है. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और अन्य न्यायाधीशों की नयी पहल के तहत 22 मई, 2020 से सारी खंडपीठ और एकल पीठ अदालत का सामान्य कामकाज निलंबित रहने के दौरान वीडियो कांफ्रेन्सिग के जरिये से हर तरह के महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करेंगी.
उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मनोज जैन के कार्यालय से जारी नोट के अनुसार सभी पीठ सभी कार्य दिवसों के दौरान रोजाना बैठेंगी. अभी तक, उच्च न्यायालय की खंडपीठ और 10 एकल न्यायाधीशों की पीठ महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करती थीं लेकिन इसके लिये न्यायाधीश बारी बारी से पीठ में बैठते थे.
इस समय, अदालत में सात खंडपीठ और 19 एकल न्यायाधीश की पीठ हैं. इस नोट के अनुसार आवश्यक मामलों को सूचीबद्ध करने के लिये वेबलिंक के माध्यम से संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष इसके उललेख की वर्तमान प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

