देश की खबरें | सभी राजनीतिक दलों को बंगाल में एनआरसी लागू करने का समर्थन करना चाहिए : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि घुसपैठ जैसे मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटने और ‘जनसांख्यिकी में बदलाव’ से बचने के लिए सभी राजनीतिक दलों को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने का समर्थन करना चाहिए।

कोलकाता, 23 फरवरी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि घुसपैठ जैसे मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटने और ‘जनसांख्यिकी में बदलाव’ से बचने के लिए सभी राजनीतिक दलों को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने का समर्थन करना चाहिए।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा शासित राज्य राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने के पक्ष में हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार का इससे इनकार करना, हैरान करने वाला है और यह घुसपैठ रोकने के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए कि अंसारुल्ला बांग्ला जैसे बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन बंगाल के जिलों में कैसे अपना आधार फैला रहे हैं। देखिए कि कैसे जनसांख्यिकी बदल रही है, खासकर सीमावर्ती जिलों में। पुलिस और राज्य प्रशासन क्या कर रहे हैं, वे आंखें फेरे हुए बैठे हैं।’’

उन्होंने कहा कि एनआरसी के सख्त कार्यान्वयन से ही ‘‘घुसपैठियों’’ को बाहर निकाला जा सकता है और ‘विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने वाले जिहादी तत्वों’ का पता लगाया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी राजनीतिक दलों को एनआरसी का समर्थन करना चाहिए। 2026 के विधानसभा चुनावों में जब भाजपा सत्ता में आएगी, तो हम बंगाल में एनआरसी लागू करेंगे।’’

अधिकारी ने नकारात्मक टिप्पणी करके और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाकर ‘‘महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन का अपमान’’ करने के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की भी आलोचना की।

तृणमूल कांग्रेस महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि अधिकारी जैसे नेता एनआरसी के मुद्दे पर जोर दे रहे हैं जिसका उद्देश्य राजनीतिक कारणों से समाज का ध्रुवीकरण करना है।

घोष ने कहा, ‘‘एनआरसी वास्तविक नागरिकों को शिविरों में भेज देगा और समाज के एक वर्ग को अलग-थलग कर देगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान