देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में संक्रमित सारे पुलिसकर्मी स्वस्थ हुए : अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए सारे पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ईटानगर, 16 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए सारे पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजीपी) मधुर वर्मा ने बताया कि विभाग के 883 कर्मी संक्रमित हुए थे, जो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
वर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘बेहद खुशी की बात है कि अरुणाचल प्रदेश पुलिस के अब तक संक्रमित सभी पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 को लेकर सजगता और इससे संबंधित बचाव के नियमों का पालन करना अब भी जारी है।’’
राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी संक्रमण के प्रसार को रोकने में विभाग की सफलता के लिए बधाई दी।
यह भी पढ़े | उप्र में जेल के कैदी बना रहे गायों के लिए कोट.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश पुलिस के अब तक संक्रमित सभी पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं। इस सफलता के लिए अरुणाचल प्रदेश पुलिस को बधाई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आशा है कि आने वाले दिनों में अरुणाचल प्रदेश भी संक्रमण मुक्त हो जाएगा।’’
वर्तमान में राज्य में 234 लोगों का उपचार चल रहा है और 16,264 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से 55 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)