एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कुंभ में स्नान कर सभी लोगों को पुण्‍य हासिल करना चाहिए : अपर्णा यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कुंभ की व्यवस्था को लेकर उठाये जा रहे सवालों पर बृहस्पतिवार को कहा कि उसका जबाब उनसे ही लीजिए।

देश की खबरें | कुंभ में स्नान कर सभी लोगों को पुण्‍य हासिल करना चाहिए : अपर्णा यादव

अमेठी (उप्र), 13 फरवरी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कुंभ की व्यवस्था को लेकर उठाये जा रहे सवालों पर बृहस्पतिवार को कहा कि उसका जबाब उनसे ही लीजिए।

हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि कुंभ में उच्चस्तरीय व्यवस्था है और सभी लोगों को वहां स्नान कर पुण्य हासिल करना चाहिए।

अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आज पहुंचीं अपर्णा यादव से जब पत्रकारों ने इस बारे में पूछा कि सपा प्रमुख कुंभ की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब उन्हीं से लीजिए।

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कुंभ में उच्च स्तरीय व्यवस्था की है, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही वहां स्नान कर रहे हैं और देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं, यही नहीं विदेश से भी लोग यहां आकर स्नान कर पुण्य हासिल कर रहे हैं।

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा,‘‘सभी दलों के नेता, व्यवसायी, उद्योगपति समाज के लोग संगम स्नान कर रहे हैं। मैं यही कहना चाहूंगी कि लोग वहां स्नान करें और पुण्य को हासिल करें।’’

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कुंभ की व्यवस्था को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर बोलने से बचती नजर आईं।

इससे पहले अपर्णा यादव ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और मरीजों से जानकारी ली। अमेठी जिला समाहरणालय में अपर्णा यादव ने जिलाधिकारी निशा अनंत, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक समेत जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं के साथ ही महिला संबंधी अपराधों एवं अन्य विषयों पर चर्चा की और जानकारी ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).