कोविड-19 महामारी के कारण हम सभी मुश्किल स्थिति में: फारब्रेस
कोरोना वायरस महामारी के कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सभी क्रिकेट गतिविधियों को एक जुलाई तक स्थगित कर दिया है।
नयी दिल्ली, 12 मई इंग्लैंड के पूर्व सहायक क्रिकेट कोच पॉल फारब्रेस ने कहा है कि खेल से जुड़े सभी लोग ‘मुश्किल स्थिति’ में हैं और कोविड-19 के कारण पैदा हुए वित्तीय संकट का असर सभी काउंटी क्लबों पर भी पड़ेगा।
कोरोना वायरस महामारी के कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सभी क्रिकेट गतिविधियों को एक जुलाई तक स्थगित कर दिया है।
क्रिकेट की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन खाली स्टेडियम में कराने पर विचार कर रही है और काउंटी क्लबों के भी इन गर्मियों में प्रशंसकों के सामने खेलने की संभावना बेहद कम है।
वारविकशर के खेल निदेशक के पद पर काबिज फारब्रेस ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘हमारे में से प्रत्येक व्यक्ति मुश्किल स्थिति में है- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसी पद पर हैं, प्रत्येक क्लब अपने वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर रहा है और देख रहा है कि वह सर्वश्रेष्ठ क्या कर सकता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘खेल मुश्किल स्थिति में है। ईसीबी शानदार काम कर रहा है, क्लबों के साथ लगातार संवाद कर रहा है और उन्हें वित्तीय रूप से जो मदद दी है वो बेजोड़ है।’’
फारब्रेस ने कहा, ‘‘लेकिन हम सभी को पता है कि ईसीबी के पास भी सीमित पैसा है और खेल पर काफी असर पड़ने वाला है। हर समय इंग्लैंड नहीं खेलता है और स्काई (प्रसारणकर्ता स्काई स्पोर्ट्स) को वह नहीं मिलता जो वह चाहता, जो दिखाने के लिए लाइव क्रिकेट है, सभी पर इसका असर पड़ने वाला है।’’
कई क्रिकेटरों ने विभिन्न काउंटी टीमों के साथ अपने अनुबंध गंवा दिए हैं। काउंटी चैंपियनशिप के नौ दौर रद्द हो चुके है। अनुमान है कि अगर पूरा सत्र रद्द करना पड़ तो काउंटी क्लबों को आठ करोड़ 50 लाख पाउंड का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ईसीबी ने अपने महत्वपूर्ण सौ गेंद के टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ के पहले सत्र को भी अगले साल के लिए टाल दिया है और खिलाड़ियों के अनुबंध रद्द कर दिए हैं।
फारब्रेस ने कहा, ‘‘हर हफ्ते के बीतने के साथ और क्रिकेट नहीं खेलने के कारण हर पाउंड के नुकसान से, सभी को पता है कि कुछ मुश्किल फैसले किए जाएंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

