एजेंसी न्यूज

Delhi Metro Rail Corporation: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर परिचालन शुरू होने के साथ मेट्रो की सभी सेवाएं बहाल

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर परिचालन शुरू होने के साथ ही सभी लाइनों पर मेट्रो रेल सेवा शनिवार से बहाल हो गईं. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन कोरोना वायरस महामारी के कारण 170 दिन से भी अधिक समय से बंद थी. मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है.

Delhi Metro Rail Corporation: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर परिचालन शुरू होने के साथ मेट्रो की सभी सेवाएं बहाल
ब्लू-पिंक मेट्रो लाइन सेवा (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 12 सितंबर: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर परिचालन शुरू होने के साथ ही सभी लाइनों पर मेट्रो रेल सेवा शनिवार से बहाल हो गईं. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण 170 दिन से भी अधिक समय से बंद थी. मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है. अब मेट्रो पहले की तरह ही सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक चलेगी.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने ट्वीट किया, "एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ ही अब दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर परिचालन शुरू हो गया है. यात्रा के दौरान दिशा-निर्देशों का पालन करें." सोमवार को दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन और रैपिड मेट्रो पर सीमित परिचालन शुरू किया था.

यह भी पढ़ें: Pradhan Mantri Gramin Awaas Yojana: मध्यप्रदेश के 1.75 लाख परिवारों के गृह प्रवेश की खुशियां साझा करेंगे PM नरेंद्र मोदी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए लोगों से करेंगे संवाद

मेट्रो सेवाएं कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 22 मार्च से बंद कर दी गई थीं. गृह मंत्रालय ने दिल्ली मेट्रो के परिचालन की चरणबद्ध बहाली के लिए हाल में दिशा निर्देश जारी किए थे जिसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि सेवाएं सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में शुरू की जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).