विदेश की खबरें | भारत के पहली बार एससीओ शासन प्रमुखों की बैठक की मेजबानी करने की सभी सदस्यों ने सराहना की: चीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पहली बार एससीओ शासन प्रमुखों की बैठक की मेजबानी करने के लिए भारत की चीन ने बुधवार को सराहना की और कहा कि सभी सदस्य देशों ने बैठक के परिणामों के बारे में खुलकर बात की तथा सम्मेलन के आयोजन के लिए नयी दिल्ली की प्रशंसा की।

बीजिंग, दो दिसंबर पहली बार एससीओ शासन प्रमुखों की बैठक की मेजबानी करने के लिए भारत की चीन ने बुधवार को सराहना की और कहा कि सभी सदस्य देशों ने बैठक के परिणामों के बारे में खुलकर बात की तथा सम्मेलन के आयोजन के लिए नयी दिल्ली की प्रशंसा की।

आठ सदस्यीय समूह में 2017 में शामिल होने के बाद यह पहली बार है जब भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासन प्रमुखों की बैठक की मेजबानी की है।

यह भी पढ़े | लॉकडाउन में हंगरी के सांसद Jozsef Szajer सेक्स पार्टी में पकड़े गए, दिया इस्तीफा.

चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग सोमवार को हुई इस डिजिटल बैठक में शामिल हुए जिसे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी संबोधित किया।

बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाता सम्मेलन में बैठक की मेजबानी भारत द्वारा किए जाने और इसके परिणामों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘सभी पक्षों ने परिणामों के बारे में खुलकर बात की और इस बैठक की मेजबानी के लिए भारत की प्रशंसा की।’’

यह भी पढ़े | Adult Entertainment on Flight: ब्रिटिश एयरवेज की Stewardess का चौंकाने वाला खुलासा, पैसों के बदले फ्लाइट यात्रियों को देती है X-Rated सर्विस, जांच शुरू.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पहली बार शासन प्रमुखों की परिषद की बैठक की मेजबानी की। यह वीडियो लिंक के माध्यम से आयोजित की गई और नेताओं ने इस बारे में बात की कि विभिन्न शिखर सम्मेलों के परिणामों को किस तरह क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को कैसे मजबूत किए जाए तथा उनके बीच कई मुद्दों पर सर्वसम्मति बनी।’’

चुनयिंग ने कहा कि एसीओ को आगे बढ़ाने के लिए चीन भारत तथा अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान