विदेश की खबरें | संरा सदस्य देश अगले सप्ताह तीन अहम चुनावों में निर्धारित वक्त में ही करेंगे मतदान

संयुक्त राष्ट्र , 10 जून कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को अगले सप्ताह होने वाले तीन महत्वपूर्ण चुनावों के लिए मतदान करने के वास्ते महासभा कक्ष में अलग-अलग समय आवंटित किया गया है।

इनमें संयुक्त संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य का चुनाव भी शामिल है, जिसके लिये भारत भी मैदान में है।

यह भी पढ़े | रेमेडिसीवर ने लंगूरों में कोविड-19 को प्रभाव को कम किया: अध्ययन.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद बंदे ने सदस्य देशों को सूचित किया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र के अध्यक्ष पद का चुनाव, सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के लिए चुनाव और आर्थिक तथा सामाजिक परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 17 जून को महासभा के कक्ष में सुबह नौ बजे से शुरू होगा।

मतदान के लिए वक्त सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े | George Floyd Laid To Rest: जॉर्ज फ्लॉयड को ह्यूस्टन में दफनाया गया.

मतदान दोपहर एक बजे तक चलेगा, इसके लिए 30 मिनट का अतिरिक्त वक्त दिया गया है ताकि निर्धारित वक्त पर महासभा कक्ष नहीं पहुंच पाने वाले सदस्य मतदान कर सकें।

भारत को मतदान के लिए सुबह 11:30 से दोपहर 12 बजे तक का वक्त दिया गया है। मोहम्मद बंदे महासभा कक्ष में कार्यवाही की खुद निगरानी करेंगे।

भारत 2021-22 कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्य सीट का उम्मीदवार है और एशिया प्रशांत समूह से इकलौता उम्मीदवार होने के नाते उसकी जीत तय है।

गौरतलब है कि भारत की उम्मीदवारी का पिछले साल जून में एशिया प्रशांत समूह के 55 सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया था। इनमें चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)