ताजा खबरें | चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी सरकारों और वैज्ञानिकों की सराहना होनी चाहिए: चौधरी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में अब तक की सरकारों का प्रयास रहा है और ऐसे में ‘चंद्रयान-3’ की सफलता के लिए किसी एक व्यक्ति की नहीं, अब तक की सभी सरकारों एवं वैज्ञानिकों की सराहना होनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में अब तक की सरकारों का प्रयास रहा है और ऐसे में ‘चंद्रयान-3’ की सफलता के लिए किसी एक व्यक्ति की नहीं, अब तक की सभी सरकारों एवं वैज्ञानिकों की सराहना होनी चाहिए।

उन्होंने सदन में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों’ के विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आग्रह भी किया कि राष्ट्रपति भवन में इसरो के वैज्ञानिकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित हो जिसमें सभी सांसद भी शामिल हों।

चौधरी की इस मांग पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने ऐसी कोई परिपाटी बनाई होती तो ऐसा आज भी होता।

कांग्रेस नेता ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास का उल्लेख किया और पूर्व प्रधानमंत्रियों पंडित जवाहरलाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह का नाम लिया।

उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी सरकारों की सराहना होनी चाहिए।

बहुजन समाज पार्टी के सांसद रितेश पांडे ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत के समय इसे लेकर संदेह जताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now