देश की खबरें | सभी महिला कॉकपिट चालक दल सैन फ्रांसिस्को-बेंगलुरु के बीच पहली उद्घाटन उड़ान को संचालित करेगा: पुरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केवल महिलाओं पर आधारित एक कॉकपिट चालक दल शनिवार को सैन फ्रांसिस्को-बेंगलुरु के बीच पहली उद्घाटन उड़ान का संचालन करेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ जनवरी केवल महिलाओं पर आधारित एक कॉकपिट चालक दल शनिवार को सैन फ्रांसिस्को-बेंगलुरु के बीच पहली उद्घाटन उड़ान का संचालन करेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी।
एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया का विमान बेंगलुरु पहुंचने के लिए उत्तर ध्रुव के ऊपर से होता हुआ अंटलांटिक मार्ग पकड़ेगा।
पुरी ने ट्वीट किया,‘‘ कैप्टन जोया अग्रवाल, कैप्टन पी थानमाई, कैप्टन आकांक्षा सोनावरे और कैप्टन शिवानी मन्हास का केवल महिला पर आधारित कॉकपिट चालक दल बेंगलुरु और सैन फ्रांसिस्कों के बीच ऐतिहासिक उद्घाटन उड़ान का संचालन करगा।’’
सैन फ्रांसिस्को और बेंगलुरु के बीच हवाई दूरी दुनिया में सबसे अधिक है।
पुरी ने कहा,‘‘ एअर इंडिया की महिला शक्ति दुनिया भर में परचम लहरा रही है।’’
उद्घाटन विमान एएल176 अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 8.30 बजे उड़ान भरेगा और सोमवार तड़के 3.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)