देश की खबरें | तमिलनाडु के स्कूलों में सभी मौजूदा कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु ने अन्य राज्यों की तुलना में कोविड-19 प्रोटोकॉल में ढील नहीं दी है और नए मामलों में वृद्धि के मद्देनजर स्कूलों में सभी मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया जाएगा। तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने रविवार को यह बात कही।

चेन्नई, 12 जून तमिलनाडु ने अन्य राज्यों की तुलना में कोविड-19 प्रोटोकॉल में ढील नहीं दी है और नए मामलों में वृद्धि के मद्देनजर स्कूलों में सभी मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया जाएगा। तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने रविवार को यह बात कही।

गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद तमिलनाडु के सभी शैक्षणिक संस्थान सोमवार से दोबारा खुल जाएंगे।

सुब्रमण्यम ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कोविड​​​​-19 की रोकथाम से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की, जिसमें मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना शामिल है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौतों का सिलसिला जारी है और यह सोचना गलत है कि देश महामारी से उबर गया है।

रविवार को राज्यभर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल के तहत पड़ोसी अवाडी में एक टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने के बाद सुब्रमण्यम ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने पाबंदियों में छूट नहीं दी है, जबकि अन्य राज्यों ने कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रतिबंधों में कुछ ढील देने की घोषणा की है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘तमिलनाडु में सोमवार (गर्मी की छुट्टियां खत्म होने पर) से स्कूलों को दोबारा शुरू करने के लिए सभी मौजूदा कोविड​​​​-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।’’

तमिलनाडु में पिछले सप्ताह के दौरान मामलों में वृद्धि देखी गई है और शनिवार को 217 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में अब तक संक्रमित हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 34,57,133 पर पहुंच गई है।

एक सवाल के जवाब में सुब्रमण्यम ने कहा कि 12 से 14 साल के बच्चों को कॉर्बेवैक्स टीका नियमित रूप से दिया जा रहा है और सोमवार से स्कूलों के खुलने के साथ यह अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन छात्रों को पहली खुराक प्राप्त हुए 29 दिन बीत चुके हैं, उन्हें दूसरी खुराक दी जाएगी।’’

मंत्री ने राज्य की जनता, खासतौर पर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों से ‘बूस्टर’ खुराक लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ही कोविड-19 से बचाव का सबसे कारगर जरिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान