विदेश की खबरें | यूरोप के सभी सहयोगी यूक्रेन के लिए प्रस्तावित सैन्य बल के लिए सहमत नहीं :मैक्रों

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के साथ युद्ध विराम के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाने के मद्देनजर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन और उसकी सेना को मजबूत करने पर आयोजित शिखर सम्मेलन को समाप्त करने के बाद कहा, ‘‘यह सर्वसम्मति से नहीं हुआ है। इसके लिए हमें सर्वसम्मति की आवश्यकता नहीं है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस के साथ युद्ध विराम के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाने के मद्देनजर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन और उसकी सेना को मजबूत करने पर आयोजित शिखर सम्मेलन को समाप्त करने के बाद कहा, ‘‘यह सर्वसम्मति से नहीं हुआ है। इसके लिए हमें सर्वसम्मति की आवश्यकता नहीं है।’’

मैक्रों ने कहा कि इस पहल का नेतृत्व कर रहे फ्रांस और ब्रिटेन कई देशों के साथ मिलकर एक ‘‘आश्वासन बल’’ के साथ आगे बढ़ेंगे।

लगभग 30 देशों के नेताओं तथा उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय संघ के प्रमुखों की मेजबानी में इस शिखर सम्मेलन का आयोजन तीन वर्ष से अधिक समय से चल रहे युद्ध के अहम मोड़ पर हुआ है, जब लड़ाई समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के कारण युद्ध विराम कराने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं।

एक विश्वसनीय निवारक के रूप में कार्य करने के लिए पर्याप्त रूप से बड़ी एक सेना के गठन को लेकर ब्रिटेन के अधिकारियों ने इसमें संभवत: 10,000 से 30,000 सैनिकों के शामिल होने का जिक्र किया है। यह उन देशों के लिए भी एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा जिन्होंने शीत युद्ध के बाद अपनी सेनाओं को छोटा कर दिया था लेकिन अब वे फिर से हथियारबंद हो रहे हैं।

इस बात को लेकर भी सवाल उठेंगे कि सेना की कमान कौन संभालेगा और रूस द्वारा किसी शांति समझौते के बड़े उल्लंघन पर यह कैसी प्रतिक्रिया देगा।

मैक्रों के साथ मिलकर यूरोपीय पहल को आगे बढ़ा रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर के कार्यालय ने कहा है कि यूरोप और उसके बाहर के सैन्य योजनाकार इस बात पर गहनता से विचार कर रहे हैं कि इस तरह की सेना को कैसे एक साथ रखा जा सकता है, और वे विमान, टैंक, सेना, खुफिया जानकारी और रसद सहित यूरोपीय सैन्य क्षमताओं की पूरी श्रृंखला की समीक्षा कर रहे हैं।

यूरोपीय देशों पर सैन्य खर्च बढ़ाने और अमेरिकी सेना पर निर्भरता कम करने के लिए ट्रंप के लगातार दबाव के मद्देनजर यूरोप के लिए यह परीक्षा का समय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\