खेल की खबरें | ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप: लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सिंधू हारीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के लक्ष्य सेन दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन पर तीन गेम तक चले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर गुरुवार को यहां ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन देश की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ी पीवी सिंधू को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।
बर्मिंघम, 14 मार्च भारत के लक्ष्य सेन दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन पर तीन गेम तक चले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर गुरुवार को यहां ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन देश की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ी पीवी सिंधू को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।
दुनिया के 18वें नंबर खिलाड़ी सेन दूसरा गेम गंवाने के बाद तीसरे गेम में 2-8 से पिछड़ रहे थे। साल 2022 में यहां उपविजेता रहे सेन ने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए विश्व चैंपियनशिप में तीन बार के पदक विजेता पर 24-22 11-21 21-14 से जीत दर्ज की।
इससे पहले सिंधू को कोरिया की एन से यंग से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू मैच के दौरान एक समय अच्छी लय में दिख रही थीं और उन्होंने शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया, लेकिन वह अपनी गलतियों पर अंकुश लगाने में असफल रहीं और 42 मिनट तक चले मुकाबले को 19-21, 11-21 से हार गईं।
पिछले साल महिला एकल विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाली कोरिया की पहली खिलाड़ी बनी यंग के खिलाफ सिंधू की यह लगातार सातवीं हार है।
सेन डेनमार्क के खिलाड़ी एंटोनसेन के खिलाफ 1-3 के रिकॉर्ड के साथ मैच में आए। इसमें से पिछले तीनों मैच एंटोनसेन के नाम रहे थे।
भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआती गेम ने अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ करीबी मुकाबलों के बाद वह 17-15 से आगे थे। एंटोनसेन ने वापसी करते हुए स्कोर 22-22 किया। सेन ने इसके बाद दो दमदार स्मैश लगाकर पांचवें गेम प्वाइंट भुनाने में सफल रहे।
एंटोनसेन ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की और सेन को दबाव में डाल दिया। उन्होंने इस गेम को आसानी से जीता।
एंटोनसेन तीसरे गेम में भी सेन पर भारी पड़ रहे थे उन्होंने 8-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। वह इसके बाद 11-6 से आगे थे।
सेन ने इसके बाद शानदार वापसी की और स्कोर 13-13 किया। इसके बाद 14-16 के स्कोर पर डेनमार्क के इस खिलाड़ी ने फाल्ट किया और फिर चेयर अंपायर से भिड़ गये।
उन्होंने चेयर अंपायर से कहा, ‘‘ फॉल्ट? क्यों? किस ने नेट को छुआ? मेरा रैकेट या शरीर?’’
उनकी लय इसके बाद बिगड़ गयी और सेन ने जीत दर्ज की।
सिंधू ने हाल ही में चोट से वापसी की है जबकि कोरिया की खिलाड़ी ने इस सत्र में मलेशिया और फ्रांस ओपन के खिताब अपने नाम किये हैं।
सिंधू ने 22 साल की खिलाड़ी के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाने की कोशिश की लेकिन यंग ने अपनी रैलियों की गति और स्मैश का शानदार इस्तेमाल कर मैच अपने नाम किया।
सिंधू ने पहले गेम में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन दूसरे गेम में वह लगातार गलती करती रही।
सिंधू शुरुआती गेम में 4-1 से आगे थी । यंग ने इस समय ज्यादा प्रयास किये बिना सिंधू के गलती करने का इंतजार किया।
भारतीय खिलाड़ी की गलतियों का फायदा उठाकर उन्होंने 9-6 की बढ़त बनायी। सिंधू इसके बाद शटल को नेट पर खेल गयी जिससे यंग की बढ़त 11-8 हो गयी।
सिंधू ने आक्रामक खेल जारी रखा और उन्हें इसका फायदा भी मिला। वह वापसी कर स्कोर को 16-17 और फिर 19-20 करने में सफल रही।
यंग इसके बाद बैकहैंड का शानदार इस्तेमाल कर शटल को सिंधू के सिर के ऊपर से बैकलाइन के अंदर गिरा कर पहला गेम जीत गयी।
यंग ने दूसरे गेम की शुरूआत से दबदबा बनाना शुरू किया। उन्होंने तीन अंक की बढ़त के साथ शानदार शुरूआत की और इसके बाद क्रास कोर्ट स्मैश के साथ स्कोर को 9-4 करने में सफल रही।
सिंधू ने इस बीच निराशा में अपना वीडियो रेफरल बर्बाद किया। उनका बैकहैंड और फोरहैंड रिटर्न लगातार नेट से टकरा रहा था।
कोरियाई खिलाड़ी ने नौ मैच प्वाइंट हासिल किये और एक शानदार रिटर्न के साथ मैच अपने नाम कर लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

