देश की खबरें | त्रिपुरा की दो पंचायतों के सभी पात्र लोगों ने टीका लगवाया: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य की दो ग्राम पंचायतों में कोविड-19 टीके के लिए पात्र सभी लोगों ने टीका लगावा लिया है।

अगरतला, 22 जून त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य की दो ग्राम पंचायतों में कोविड-19 टीके के लिए पात्र सभी लोगों ने टीका लगावा लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरी त्रिपुरा जिले में मंगलखली ग्राम पंचायत और सिपाहीजला जिले में पूर्णा चंडीगढ़ ग्राम पंचायत के सभी पात्र लाभार्थियों का सोमवार को पूर्ण टीकाकरण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दोनों ग्राम पंचायतों में 1,40,485 लोगों को टीका लगाया गया।

भारत में व्यापक टीकाकरण अभियान के पहले दिन सोमवार को टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित, देब ने आशा व्यक्त की कि जल्द ही पूरे राज्य में सबको टीका लगा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, "त्रिपुरा कोविड-19 के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के भवन में यहां विशेष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करते हुए देब ने कहा कि कुछ आलोचकों को लगता था कि कोविड के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद कई लोग भूख से मर जाएंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने उन्हें गलत साबित किया।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने महामारी के दौरान गरीबों की मदद के लिए 579 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है।

इस बीच, आईसीएमआर द्वारा प्रदान की गई टीके की दो लाख खुराकें सोमवार को कोलकाता से यहां पहुंच गईं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक शिव जयसवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने 18-44 आयु वर्ग के लिए दो दिन का विशेष अभियान शुरू किया था, जिसे सफल बनाने के लिए राज्य ने तत्काल खुराकें मांगी थीं।

एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिपुरा में 21 जून तक टीके की 20,86,328 खुराकें लगा दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 5,44,407 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now