देश की खबरें | सच्चाई बाहर लाने के लिये फोन टैपिंग से जुड़े सभी पहलू की जांच की जानी चाहिये - नीतीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि फोन टैपिंग से जुड़े सभी पहलू की जांच की जानी चाहिये ताकि सच्चाई बाहर आ सके ।

पटना, दो अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि फोन टैपिंग से जुड़े सभी पहलू की जांच की जानी चाहिये ताकि सच्चाई बाहर आ सके ।

मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में सोमवार को आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान फोन टैपिंग से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि फोन टैपिंग की बात काफी दिनों से सामने आ रही है और इस पर पहले ही चर्चा हो जानी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी समझ से इससे जुड़े एक-एक पहलू को देखकर उचित कदम उठाया जाना चाहिए। फोन टैपिंग को लेकर संसद में कुछ सदस्यों ने अपनी बातें रखी हैं। इससे जुड़े सभी पहलू की जांच की जानी चाहिये ताकि सच्चाई बाहर आये ।’’

नीतीश ने कहा कि फोन टैपिंग को लेकर सरकार ने अपना जवाब संसद में दिया है।

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताये जाने पर प्रतिक्रया देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे हमारी पार्टी के साथी हैं, वे कुछ भी बोल देते हैं लेकिन हमारे बारे में यह सब कहने की जरुरत नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम तो सेवक हैं जनता की सेवा कर रहे हैं। ऐसी मेरी कोई न तो आकांक्षा है और न ही कोई इच्छा है।’’

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से दिल्ली में हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘उनके प्रति हमारे मन में आज से नही बल्कि एक जमाने से सम्मान का भाव रहा है। हम सभी लोग एक जमाने में एक ही दल में रहे हैं, बाद में सभी अलग-अलग दलों में चले गये लेकिन रिश्ता अभी भी बना हुआ है।’’

चौटाला से मुलाकात को लेकर भाजपा की नाराजगी पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘इसको लेकर किसी को भी कोई नाराजगी नहीं है। कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है। हमलोगों की समाजवादी पृष्ठभूमि है। पुराने संबंध वाले व्यक्ति से मुलाकात करने में भला किसी को क्यों ऐतराज होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\