देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा के लिए सभी इंतजाम किए गए : जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने मंगलवार को अमरनाथ यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले समग्र तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के वास्ते व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।
जम्मू, एक जुलाई जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने मंगलवार को अमरनाथ यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले समग्र तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के वास्ते व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।
पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा बुधवार को जम्मू से और बृहस्पतिवार को कश्मीर से शुरू होगी।
इस 3,880 मीटर ऊंचे तीर्थस्थल की 38 दिवसीय यात्रा दो मार्गों से शुरू होगी: अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा छोटा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव ने जम्मू में उच्च सुरक्षा वाले भगवती नगर आधार शिविर का दौरा किया और सुरक्षा से लेकर सफाई तक की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास, गुफा मंदिर की ओर जाने से पहले तीर्थयात्रियों के लिए प्राथमिक आधार शिविर के रूप में कार्य करता है।
अधिकारियों ने बताया कि डुल्लू ने ठहरने, सामुदायिक रसोई और चिकित्सा सेवाओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया और यात्रा शुरू करने की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने आधार शिविर में पहुंचे तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की।
डुल्लू ने संवाददाताओं को बताया, “मैंने भगवती नगर आधार शिविर का दौरा किया है और यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया है। सभी विभागों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं - चाहे वह सुरक्षा हो, भोजन-पानी हो, आवास हो या सफाई हो।”
उन्होंने कहा कि इन पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा, “हमने इन सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की है।”
मुख्य सचिव ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) प्रणाली के क्रियान्वयन का भी आकलन किया। उन्होंने कहा, “ये सभी व्यवस्थाएं अब जमीनी स्तर पर लागू हो चुकी हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

