देश की खबरें | सभी एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनके शासन में भ्रष्टाचार के प्रति कतई सहन नहीं करने (जीरो टॉलरेंस) की नीति रही है और सभी एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

नयी दिल्ली, 16 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनके शासन में भ्रष्टाचार के प्रति कतई सहन नहीं करने (जीरो टॉलरेंस) की नीति रही है और सभी एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

मोदी ने यहां ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्ष में हमने शासन का नया मॉडल विकसित किया है और हमने उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है जिन्हें पहले कम प्राथमिकता दी गयी थी।’’

विपक्षी दलों के नेता मोदी सरकार पर अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ का निर्माण करना ही देश का मिजाज है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में ‘जीवन सुगमता’ जैसे शब्द नहीं सुने जाते थे और उस दौरान संसाधनों पर शक्तिशाली लोगों का पहला अधिकार होता था।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार के सक्षम शासन के कारण अधिकतर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) रिकॉर्ड राजस्व प्रदान कर रहे हैं और उनमें निवेशकों का विश्वास बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में एक अनिश्चित दुनिया में स्थिर, सक्षम और मजबूत भारत की गारंटी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड