विदेश की खबरें | इंग्लैंड में सभी वयस्कों की सप्ताह में दो बार कोविड-19 जांच होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की सरकार ने बिना लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए सोमवार को नयी रणनीति की घोषणा की।
लंदन, पांच अप्रैल ब्रिटेन की सरकार ने बिना लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए सोमवार को नयी रणनीति की घोषणा की।
सरकार के मुताबिक इंग्लैंड में रहने वाले सभी लोग शुक्रवार से सप्ताह में दो बार मुफ्त, नियमित और त्वरित कोविड-19 जांच करा सकेंगे।
कारोबार, दुकानों और रेस्तरां पर से पाबंदियों को हटाने की शुरुआत करते हुए ब्रिटिश सरकार ने कहा कि कोई भी शुक्रवार से सप्ताह में दो बार स्वयं और परिवार के सदस्यों की कोविड-19 जांच करा सकता है।
उम्मीद की जा रही है कि इस पहल से वैज्ञानिकों को भी कारगर तरीके से कोरोना वायरस के नए प्रकार का पता लगाने में मदद मिलेगी क्योंकि अधिक लोगों की जांच करने से नए वायरस के प्रकार का पता लगाने एवं उस पर नियंत्रण करने की संभावना बढ़ेगी।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘ब्रिटिश जनता को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बड़ी पहल करनी होगी। चूंकि हम टीकाकरण कार्यक्रम में अच्छी प्रगति कर रहे हैं और सतर्कतापूर्वक पाबंदियों को हटाने की कार्ययोजना पर काम चल रहा है, ऐसे में नियमित जांच और अहम है व इससे सुनिश्चित होगा कि हमारी कोशिशें बेकार नहीं जाएं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम पूरे इंग्लैंड में सभी के लिए अब मुफ्त रैपिड जांच की शुरुआत करने जा रहे हैं जो महामारी को रोकने और उस पर नजर रखने में हमारी मदद करेगी जिससे हम अपने प्रियजनों को देख सकेंगे और उन कार्यों का आनंद ले सकेंगे जो हम करना चाहते हैं।’’
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में अब तक मुफ्त रैपिड कोविड-19 जांच की सुविधा केवल उन लोगों को उपलब्ध थी जिन्हें सबसे अधिक खतरा है या जो काम के लिए घर से निकलते हैं, जिनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के कर्मी, नर्स आदि शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

