Aligarh: नाली से जुड़े विवाद में पड़ोसियों के हमले में पति-पत्नी की मौत
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में नाली से जुड़े विवाद को लेकर पड़ोसियों के हमले से अधेड़ उम्र के पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
अलीगढ़, 28 जून : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में नाली से जुड़े विवाद को लेकर पड़ोसियों के हमले से अधेड़ उम्र के पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि क्वार्सी थाना क्षेत्र के देवसैनी गांव में सोमवार रात हुई हिंसा का तात्कालिक कारण दोनों पड़ोसियों के घरों के बीच खुले नाले को लेकर हुआ विवाद था. हालांकि, उनके बीच दुश्मनी दो साल पहले हुई एक घटना के बाद से ही चल रही थी.
अधिकारी के मुताबिक, रॉड, पत्थरों और लाठियों से हमला करने के बाद आधा दर्जन से अधिक हमलावर पीड़ितों को छोड़कर मौके से फरार हो गए. हमले में एक दंपति की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने संवाददाताओं को बताया कि हमले में घायल जगेंद्र पाल (50) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी सर्वेश देवी (45) की अस्पताल ले जाने के कुछ ही देर बाद मौत हो गई. यह भी पढ़ें : वाम दलों ने जुबैर की रिहाई की मांग की, गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा
नौथानी के अनुसार, माता-पिता को बचाने के लिए दौड़े उनके तीनों बच्चे-सोनू (22), विशाल (19) और डॉली (16) भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. नैथानी के मुताबिक, हमलावरों में से दो अजय और जितेंद्र को पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य नामित आरोपियों की तलाश जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

