एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई’ की शूटिंग पूरी की, भंसाली के साथ काम करना सपने के पूरा होने जैसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रविवार को अपनी आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग पूरी की और संजय लीला भंसाली के निर्देशन में काम करने को ‘जीवन बदलनेवाला अनुभव’ करार दिया।

देश की खबरें | आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई’ की शूटिंग पूरी की, भंसाली के साथ काम करना सपने के पूरा होने जैसा

मुंबई, 27 जून अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रविवार को अपनी आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग पूरी की और संजय लीला भंसाली के निर्देशन में काम करने को ‘जीवन बदलनेवाला अनुभव’ करार दिया।

इस फिल्म में आलिया गंगूबाई का किरदार अदा कर रहीं हैं, जो कमाठीपुरा-मुंबई की रेड लाइट इलाके की 60 के दशक की सबसे शक्तिशाली, प्रिय और सम्मानित महिला थी।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें भंसाली और टीम के अन्य सदस्य मौजूद हैं।

भट्ट ने कहा कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 2020 के निसर्ग चक्रवात और फिर पिछले महीने ताउते तूफ़ान से लेकर कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन से गुजरते हुए यह यात्रा पूरी की है।

शूटिंग के दौरान ही भट्ट और भंसाली दोनों ही संक्रमित भी पाए गए थे। भट्ट ने कहा कि फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वह सेट से एक अलग इंसान बनकर जा रही हैं और इस फिल्म की दो साल की शूटिंग की यात्रा का अनुभव जीवन बदलनेवाला है। भंसाली के साथ काम करना उनके लिए सपना पूरा होना जैसा है।

इस साल की शुरुआत में फिल्म निर्माताओं ने 30 जुलाई को सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज की घोषणा की थी लेकिन अब तारीख को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).