खेल की खबरें | अलेक्जेंडरसन ने मालदीव के खिलाफ दूसरे फीफा मैत्री मैच के लिए टीम में छह बदलाव किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम के कोच जोकिम अलेक्जेंडरसन ने बृहस्पतिवार को मालदीव के खिलाफ होने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच से पूर्व टीम में छह बदलाव किए।

बेंगलुरू, एक जनवरी भारतीय महिला फुटबॉल टीम के कोच जोकिम अलेक्जेंडरसन ने बृहस्पतिवार को मालदीव के खिलाफ होने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच से पूर्व टीम में छह बदलाव किए।

पहला मैच खेलने वाली प्यारी शाशा, लिंडा कोम सेर्टो, ग्रेस डेंगमेई, जूली किशन और संजू की टीम से रिलीज कर दिया गया है।

लिंडा और प्यारी ने पहले मैच में क्रमशः चार और तीन गोल किए थे।

बेंगलुरु के द स्पोर्ट्स स्कूल में 10 दिसंबर से शुरू हुए अंडर-20 शिविर से उनकी जगह मोनिशा सिंघा (स्ट्राइकर), अनुषा मंडला (मिडफील्डर), थिंगबैजाम संजीता देवी (डिफेंडर), खुमुकचम भूमिका चानू (मिडफील्डर) और तमन्ना (डिफेंडर) को टीम में शामिल किया गया है।

इसके अलावा गोलकीपर नंदिनी की जगह रिबांसी जामू को टीम में जगह मिली है।

अलेक्जेंडरसन ने कहा, ‘‘इन बदलावों का कारण यह है कि हमें लगा कि इन विरोधियों के लिए टीम अधिक मजबूत है इसलिए हमने कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को वापस भेज दिया है। हम उनकी जगह कुछ युवा खिलाड़ियों को शामिल करने जा रहे हैं जो पहली बार सीनियर टीम में शामिल हैं इसलिए यह उनके लिए एक अच्छा अनुभव होगा।’’

पहले मैच में आठ खिलाड़ियों को भारत के लिए पहली बार सीनियर टीम में खेलने का मौका मिला और बृहस्पतिवार को भी खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू