देश की खबरें | केरल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को केरल के मलप्पुरम जिले के लिए रेड अलर्ट और राज्य के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बारिश का अनुमान जताया है।
तिरुवनंतपुरम, 22 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को केरल के मलप्पुरम जिले के लिए रेड अलर्ट और राज्य के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बारिश का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में रविवार के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।
रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है।
इस बीच विभाग ने शनिवार के लिए कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और कासरगोड जिलों में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज अलर्ट 11 से 20 सेंटीमीटर के बीच बारिश होने और येलो अलर्ट 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच बारिश होने का संकेत देता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

