देश की खबरें | आईएसआई, अल-कायदा से खतरों को लेकर असम में अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम पुलिस ने राज्य में मुसलमानों को कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने को लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और आतंकवादी संगठन अल-कायदा द्वारा आतंकवादी हमला किये जाने की आशंका मद्देनजर अलर्ट जारी किया है।

गुवाहाटी, 18 अक्टूबर असम पुलिस ने राज्य में मुसलमानों को कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने को लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और आतंकवादी संगठन अल-कायदा द्वारा आतंकवादी हमला किये जाने की आशंका मद्देनजर अलर्ट जारी किया है।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) द्वारा शनिवार को जारी परिपत्र के अनुसार, राज्य पुलिस की विशेष शाखा से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अलर्ट जारी किया गया है।

परिपत्र में कहा गया है कि आईएसआई ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के और असम तथा देश के अन्य भागों में सैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है।’’

उसमें कहा गया है कि ‘‘वैश्विक आतंकवादी संगठन द्वारा सामूहिक सभा, सार्वजनिक परिवहन और धार्मिक स्थलों आदि पर बम/आईईडी का इस्तेमाल करके हमला किये जाने का भी खतरा है।’’

परिपत्र में एक और सूचना के आधार पर कहा गया है कि अल-कायदा ने ‘‘असम और कश्मीर में जिहाद का ऐलान किया है।’’

उसमें कहा गया है कि ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के आम सचिवालय ने असम के दरांग जिले के धालपुर में अतिक्रमण को हटाने के अभियान के संबंध में एक बयान जारी किया है।

धालपुर की घटना में छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड