देश की खबरें | एल्ड्रिन और अंकिता ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लंबी कूद के एथलीट जेस्विन एल्ड्रिन और 5000 मीटर धावक अंकिता ध्यानी ने रविवार को विश्व रैंकिंग कोटे के जरिये पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जिससे भारतीय एथलेटिक्स टीम में सदस्यों की संख्या बढ़कर 30 हो गई।

नयी दिल्ली, सात जुलाई लंबी कूद के एथलीट जेस्विन एल्ड्रिन और 5000 मीटर धावक अंकिता ध्यानी ने रविवार को विश्व रैंकिंग कोटे के जरिये पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जिससे भारतीय एथलेटिक्स टीम में सदस्यों की संख्या बढ़कर 30 हो गई।

लंबी कूद के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एल्ड्रिन और अंकिता का नाम विश्व एथलेटिक्स (डब्ल्यूए) द्वारा प्रकाशित नवीनतम सूची में शामिल है। राष्ट्रीय महासंघों ने अंतरराष्ट्रीय संस्था को अपने उन एथलीटों के बारे में सूचित किया जो कट बनाने के बावजूद विभिन्न कारणों से पेरिस में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे।

इसी तरह का उदाहरण भारत के शीर्ष लंबी कूद के एथलीट एम श्रीशंकर का है, जिन्हें 8.27 मीटर के क्वालिफिकेशन मानक से सीधे प्रवेश करने के बावजूद चोट के कारण खेलों से बाहर होना पड़ा।

एल्ड्रिन सूची में 31वें स्थान पर हैं, जबकि 32 खिलाड़ी ओलंपिक में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में भाग लेंगे।

अंकिता को 42वें स्थान पर रखा गया जो अंतिम रैंकिंग स्थान है। दो जुलाई को दोनों ही क्वालीफिकेशन ब्रैकेट से बाहर थे।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दोनों को भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, ये दोनों विश्व रैंकिंग के जरिए सूची में शामिल हुए हैं और उन्हें ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।’’

भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने चार जुलाई को 28 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद कहा था कि राष्ट्रीय महासंघ की चयन समिति ने फैसला किया है कि जो भी बाद में पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करेगा, उसे टीम में शामिल किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स