एजेंसी न्यूज

शराब के नशे में बेटे ने की मां की हत्या

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण राज्य में लंबे अंतराल के बाद बीते सोमवार से ही शराब की दुकानें फिर से खोली गई हैं।

शराब के नशे में बेटे ने की मां की हत्या
जमात

कोरबा, छह मई छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में मंगलवार को शराब के नशे में एक बेटे ने कथित तौर पर मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण राज्य में लंबे अंतराल के बाद बीते सोमवार से ही शराब की दुकानें फिर से खोली गई हैं।

जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुटपुरा गांव में मंगलवार को शराब के नशे में अमृतलाल गढ़ेवाल (41 वर्ष) ने अपनी मां सुखिन बाई (60 वर्ष) की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमृत लाल मंगलवार को दोपहर बाद शराब पीकर घर लौटा और अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद से नाराज होकर उसकी पत्नी छोटी बच्ची को साथ लेकर घर से निकल गई।

उन्होंने बताया कि जब इसका विरोध अमृत लाल की लकवाग्रस्त मां सुखिन बाई ने किया तो उसने मां को लाठी से पीटना शुरू कर दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अमृत लाल को गिरफ्तार कर लिया है।

देशव्यापी लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की शराब दुकानें बंद कर दी गई थीं। राज्य के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के निर्देश के बाद सोमवार, चार मई से शराब दुकानें खोल दी गई हैं।

राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और अन्य सामाजिक संगठनों ने राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).