एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अल्कराज ने सिन्नर का विजय अभियान रोककर फाइनल में जगह बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अल्कराज ने बारिश से प्रभावित इस मैच में सिन्नर को 1-6, 6-3, 6-2 से हराया। अल्कराज की इंडियन वेल्स में यह लगातार 11वीं जीत है जिससे उन्होंने विश्व रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान फिर से हासिल कर लिया है।

खेल की खबरें | अल्कराज ने सिन्नर का विजय अभियान रोककर फाइनल में जगह बनाई

अल्कराज ने बारिश से प्रभावित इस मैच में सिन्नर को 1-6, 6-3, 6-2 से हराया। अल्कराज की इंडियन वेल्स में यह लगातार 11वीं जीत है जिससे उन्होंने विश्व रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान फिर से हासिल कर लिया है।

फाइनल में अल्कराज का मुकाबला रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने भी दूसरे सेमीफाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी करके टॉमी पॉल को 1-6, 7-6, 6-2 से पराजित किया।

अल्कराज के खिलाफ सिन्नर जब पहले सेट में 2-1 से आगे चल रहे थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद तीन घंटे से भी अधिक समय तक खेल नहीं हो पाया।

इस बीच महिला युगल के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त ताइवान की सीह सु-वेई और बेल्जियम की एलीस मर्टेंस ने तीसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म हंटर और चेक गणराज्य की कटेरीना सिनियाकोवा को 6-3, 6-4 से हराकर खिताब जीता।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).