खेल की खबरें | अल्कराज, सबालेंका और क्वितोवा तीसरे दौर में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पेन के 20 साल के अलकराज ने सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में अलेक्जेंडर मुलर को 6-4, 7-6 , 6-3 से शिकस्त दी। अमेरिकी ओपन का यह मौजूदा चैम्पियन ऑल इंग्लैंड क्लब में तीसरी बार चुनौती पेश कर रहा है। अब तब का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल चौथे दौर में पहुंचना रहा है।

स्पेन के 20 साल के अलकराज ने सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में अलेक्जेंडर मुलर को 6-4, 7-6 , 6-3 से शिकस्त दी। अमेरिकी ओपन का यह मौजूदा चैम्पियन ऑल इंग्लैंड क्लब में तीसरी बार चुनौती पेश कर रहा है। अब तब का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल चौथे दौर में पहुंचना रहा है।

बेलारूस की सबालेंका ने वरवरा ग्रेचेवा को  2-6, 7-5, 6-2 से शिकस्त दी। वह 2021 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन पिछले साल रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के कारण इसमें चुनौती नहीं पेश कर सकी थी।

विम्बलडन की दो बार की चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा ने  अलेक्सांद्रा सासनोविच को शिकस्त देकर लगातार दूसरे साल तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की की। साल 2011 और 2014 की चैम्पियन क्वितोवा पर 2016 में घर में चाकू से हमला हुआ था। इस 33 साल की वामहस्त खिलाड़ी ने शुक्रवार को बेलारूस की खिलाड़ी को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।

महिला एकल के अन्य मुकाबलों में अमेरिका की 25वीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज ने विक्टोरिया गोलूबिक 7-5, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की की। कीज के सामने यूक्रेन की मार्ता कोस्तयुक की चुनौती होगी।  पाउला बडोसा के चोट के कारण बीच मुकाबले से हटने के कारण कोस्तयुक अगले दौर में पहुंची। जब इस मैच को रोका गया था तब कोस्तयुक 6-2, 1-0 से आगे थी।

पुरुषों के वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव ने एड्रियन मन्नारिनो 6-3, 6-3, 7-6 से हराया।

छठी वरीयता प्राप्त होल्गर रूणे ने रॉबर्टो कारबालेस बेना को 6-3, 7-6, 6-4 से हराया जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने क्वेंटिन हेलिस को 3-6, 6-2, 6-3, 6-4 मात दी। 19वीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने योसुके वतनुकी को 6-4, 5-7, 6-2, 6-2 से पराजित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट