अल्कराज ने अल्बर्ट रामोस विनोलास को 6-4, 6-1 से हराकर नोवाक जोकोविच की जगह शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि 28 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में उन्हें पहली वरीयता मिलेगी।
बार्सिलोना और मैड्रिड में खिताब जीतकर यहां पहुंचे अल्कराज ने अपने विजय अभियान को 12 मैच तक पहुंचा दिया है। इस साल क्ले कोर्ट पर उनका रिकॉर्ड 20-1 हो गया है। अल्कराज का अगला मुकाबला जिरी लेहेका या हंगरी के क्वालीफायर फैबियन मरोजसन से होगा।
महिला वर्ग में दो बार की गत चैंपियन इगा स्वियातेक ने रविवार को लेसिया त्सुरेंको को 6-2, 6-0 से हराकर चौथे दौर में जगह पक्की की। यह उनकी लगातार 13वीं जीत है।
शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वियातेक के सामने अगले दौर में 16वीं वरीयता प्राप्त ल्यूडमिला सैमसनोवा और 21वीं वरीयता प्राप्त डोना वेकिक के बीच खेले जाने वाले मैच के विजेता से होगा।
फ्रेंच ओपन 2019 की उपविजेता मार्केटा वोंड्रोसोवा ने नौवीं वरीयता प्राप्त मारिया सक्कारी को 7-5, 6-3 हराया तो वहीं मैडिसन कीज भी अंतिम 16 में पहुंचे में सफल रही।
कीज के खिलाफ मैच से पहले विक्टोरिया अजारेंका दाहिने पैर की चोट के कारण मुकाबले से हट गयी।
महिला वर्ग के तीसरे दौर के अन्य मैचों में कोलंबिया की क्वालीफायर कैमिला ओसोरियो ने पांचवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिन गार्सिया को 6-4, 6-4 से, एंहेलिना कलिनिना ने सोफिया केनिन को 6-4, 6-2 से और वांग ज़ियू ने टेलर टाउनसेंड को 6-2, 0-6, 7-5 से पराजित किया।
पुरुष वर्ग में दूसरे दौर के अन्य मैचों में छठी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव ने एलेक्स मोल्केन को 6-3, 6-4 से, लोरेंजो सोनेगो ने योशीहितो निशिओका को 7-5, 6-3 से, जेजे वोल्फ ने 14वीं वरीयता प्राप्त ह्यूबर्ट हर्कज को 6-3, 6-4 से और बोर्ना कॉरिच ने थियागो मोंटेइरो को 4-6, 7-6 (8), 7-6 (5) से हराया।
होल्गर रूने ने घरेलू दर्शकों के चहेते खिलाड़ी फैबियो फोगनिनी को 6-4, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाय।
शनिवार को बारिश के कारण निलंबित हुए मैच में स्टेफानोस सितसिपास को नूनो बोर्गेस पर 6-3, 6-3 से आसान जीत दर्ज की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY