एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | एलन मस्क ने की अमेरिका में नयी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मतभेद के बाद अमेरिका के लोगों को उनकी आजादी वापस दिलाने के लिए एक नयी राजनीतिक पार्टी बनाई है।

विदेश की खबरें | एलन मस्क ने की अमेरिका में नयी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, छह जुलाई अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मतभेद के बाद अमेरिका के लोगों को उनकी आजादी वापस दिलाने के लिए एक नयी राजनीतिक पार्टी बनाई है।

मस्क ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घोषणा की कि उन्होंने देश में दो-पक्षीय प्रणाली को चुनौती देने के लिए ‘अमेरिका पार्टी’ का गठन किया है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए आज ‘अमेरिका पार्टी’ का गठन किया गया है।’’

टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘जब हमारे देश को बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया बनाने की बात आती है तो हम लोकतंत्र में नहीं, एक पार्टी प्रणाली होते में हैं।’’

मस्क ने हालांकि यह नहीं बताया कि पार्टी कहां पंजीकृत हो सकती है। कानूनी रूप से पार्टी बनाने के लिए उसका संघीय चुनाव आयोग (एफईसी) में पंजीकरण कराना होता है।

सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि एफईसी की हालिया फाइलिंग में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है।

मस्क ने पहली बार पार्टी बनाने की संभावना ट्रंप के साथ अपने सार्वजनिक विवाद के दौरान उठाई थी। इसके बाद उन्होंने सरकारी दक्षता विभाग का अपना जिम्मा छोड़ दिया था। ट्रंप और मस्क के बीच सोशल मीडिया पर काफी तकरार देखने को मिली थी।

इसी तनातनी के बीच मस्क ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया जिसमें उपयोगकर्ताओं से पूछा गया कि क्या अमेरिका में एक नयी राजनीतिक पार्टी होनी चाहिए जिसमें लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).