एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सोमालिया में अल-शबाब चरमपंथियों ने 20 लोगों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निवासियों ने कहा कि हमला अलकायदा से जुड़े समूह के खिलाफ स्थानीय लामबंदी के विरोध में किया गया है।

देश की खबरें | सोमालिया में अल-शबाब चरमपंथियों ने 20 लोगों की हत्या की

निवासियों ने कहा कि हमला अलकायदा से जुड़े समूह के खिलाफ स्थानीय लामबंदी के विरोध में किया गया है।

निवासी हसन अब्दुल्ल ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को फोन पर बताया, ‘‘पीड़ित चालक और यात्री थे जो बेलेटवेने से महास तक खाद्य सामान ले जा रहे थे और यात्रियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले भोजन और वाहनों को ले जाने वाले कुल सात ट्रकों को आग लगा दी गई।’’

अल-शबाब ने हमले की पुष्टि की और स्थानीय रूप से जुटाए गए 20 मिलिशिया सदस्यों के मारे जाने का दावा किया।

सोमाली सरकार ने इस ‘‘बर्बर’’ हमले की निंदा की है और मध्य और दक्षिणी सोमालिया के महत्वपूर्ण हिस्सों पर कब्जा करने वाले चरमपंथी समूह के खिलाफ स्थानीय लामबंदी के लिए अपना समर्थन दोहराया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).