विदेश की खबरें | अल-जजीरा ने अपने पत्रकारों को आतंकवादियों की सूची में शामिल करने पर मिस्र की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खाड़ी देश कतर के स्वामित्व वाले मीडिया चैनल ने कहा है कि काहिरा की आपराधिक अदालत के एक फैसले के बाद इस महीने के शुरू में एक सरकारी अखबार में प्रकाशित कथित आतंकवादियों की सूची में अल जजीरा के लिए काम करने वाले मिस्र के कई पत्रकार और प्रस्तोता शामिल हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

खाड़ी देश कतर के स्वामित्व वाले मीडिया चैनल ने कहा है कि काहिरा की आपराधिक अदालत के एक फैसले के बाद इस महीने के शुरू में एक सरकारी अखबार में प्रकाशित कथित आतंकवादियों की सूची में अल जजीरा के लिए काम करने वाले मिस्र के कई पत्रकार और प्रस्तोता शामिल हैं।

नेटवर्क ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “ अल जजीरा मीडिया नेटवर्क आतंकवादियों की नयी सूची में उसके कई पत्रकारों को फिर से शामिल करने के मिस्र सरकार के हालिया कदम की कड़ी निंदा करता है।”

चैनल ने अपने दो संवाददाताओं-बहा अल-दीन इब्राहीम और राबे अल शेख की रिहाई की मांग भी की। इब्राहीम को फरवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था, जबकि शेख को अगस्त 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

नेटवर्क के मुताबिक, दोनों अपने परिवारों से मिलने के लिए कतर से मिस्र गए थे।

वर्ष 2013 में सैन्य तख्तापलट के बाद मुस्लिम ब्रदरहुड समूह के प्रभुत्व वाली निर्वाचित सरकार के पतन के बाद मिस्र ने अल जजीरा पर कार्रवाई की थी। मिस्र ब्रदरहुड को आतंकवादी समूह मानता है तथा कतर एवं अल जजीरा पर उसका समर्थन करने का आरोप लगाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर