खेल की खबरें | अक्षदीप, प्रियंका ने 20 किमी पैदल चाल में स्वर्ण के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  अक्षदीप सिंह ने राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर स्पर्धा में पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतने के साथ इस साल की विश्व चैंपियनशिप और 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

रांची, 14 फरवरी  अक्षदीप सिंह ने राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर स्पर्धा में पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतने के साथ इस साल की विश्व चैंपियनशिप और 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

पंजाब के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने एक घंटा 19 मिनट और 55 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड अनुभवी संदीप कुमार के नाम था जिनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड एक घंटा 20 मिनट और 16 सेकंड का था। संदीप ने हालांकि मंगलवार को निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह एक घंटे 23 मिनट और 28 सेकंड के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे।

अगस्त में बुडापेस्ट में होने वाली दोनों विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक के लिए पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल का क्वालीफाइंग समय एक घंटा 20 मिनट 10 सेकंड है।

इस आश्चर्यजनक परिणाम से पहले अक्षदीप का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ एक घंटा 23 मिनट 14 सेकंड था जो उन्होंने इसी चैंपियनशिप में पिछली बार हासिल किया था।

महिलाओं की 20 किमी स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका गोस्वामी ने एक घंटा 28 मिनट 50 सेकंड के समय के साथ विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक दोनों के लिए क्वालीफाई किया।

उन्होंने स्वर्ण पदक जीता लेकिन अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड एक घंटा 28 मिनट 45 सेकंड में सुधार करने से चूक गयी। उन्होंने यह रिकॉर्ड 2021 में बनाया था।

अगस्त में बुडापेस्ट में होने वाली दोनों विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक के लिए महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल का क्वालीफाईंग समय एक घंटा 29 मिनट 20 सेकंड है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now