देश की खबरें | ‘इनटू द वाइल्ड विथ बीयर ग्रिल्स’ में नजर आएंगे अक्षय कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार मशहूर एडवेंचर शो ‘इनटू द वाइल्ड विथ बीयर ग्रिल्स’ के आगामी एपिसोड में नजर आने वाले हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 अगस्त बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार मशहूर एडवेंचर शो ‘इनटू द वाइल्ड विथ बीयर ग्रिल्स’ के आगामी एपिसोड में नजर आने वाले हैं।

बीयर ग्रिल्स की मेजबानी वाला यह बहुप्रतिक्षित एपिसोड डिस्कवरी प्लस एप्प पर 11 सितंबर को और डिस्कवरी चैनल पर 14 सितंबर को प्रसारित किया जाएगा।

यह भी पढ़े | DK Shivakumar: कर्नाटक कांग्रेस प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, फोन टेपिंग की शिकायत की.

अक्षय और बीयर ने ट्विटर पर एपिसोड का पोस्टर साझा किया।

अभिनेता ने ट्वीट किया, “आपको लग रहा होगा की मैं पागल हूं...लेकिन मैं रोमांच के लिए पागल हूं।”

यह भी पढ़े | Coronavirus in Haryana: हरियाणा में हर शनिवार और रविवार को एसेंशियल सर्विसेज को छोड़ सभी ऑफिस और दुकानें रहेंगी बंद.

शो के होस्ट ने ट्वीट कर कहा कि बॉलीवुड अभिनेता के रुप में मुझे एक बेहतरीन ‘एडवेंचर बड्डी’ मिल गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “जिंदगी एक एडवेंचर है जिसे पूरे साहस के साथ ही जीना चाहिए और अक्षय कुमार जैसे साहसी(पागल) दोस्त बहुत कम ही मिलते हैं।”

डिस्कवरी चैनल ने भी इस विशेष एपिसोड के पोस्टर रिलीज किए हैं।

अक्षय कुमार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत भी बीयर ग्रिल्स के शो में नजर आ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\