देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अक्षय कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर में पृथक-वास में रह रहे हैं।

मुंबई, चार अप्रैल अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर में पृथक-वास में रह रहे हैं।

अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को यह सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मैंने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वयं को तत्काल पृथक-वास में रख लिया है। मैं घर में पृथक-वास में रह रहा हूं और आवश्यक चिकित्सकीय मदद ले रहा हूं।’’

‘राम सेतु’ की शूटिंग कर रहे अक्षय ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच कराने और अपना ध्यान रखने का अनुरोध करता हूं।’’

अक्षय से पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आदित्य नारायण, रूपाली गांगुली, कार्तिक आर्यन और आमिर खान समेत कई बॉलीवुड अभिनेता हाल में संक्रमित पाए गए हैं।

महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण के 49,447 नए मामले सामने आए, जो अब तक सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान