देश की खबरें | फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमायी करने वाली हस्तियों की सूची में एकमात्र भारतीय हैं अक्षय कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इकलौते भारतीय सेलिब्रेटी हैं जो सबसे ज्यादा कमायी करने वाली हस्तियों की 2020 की सूची में शामिल हैं। कर देने से पहले उनकी कुल कमायी 4.85 करोड़ डॉलर की है।

जियो

मुंबई, पांच जून बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इकलौते भारतीय सेलिब्रेटी हैं जो सबसे ज्यादा कमायी करने वाली हस्तियों की 2020 की सूची में शामिल हैं। कर देने से पहले उनकी कुल कमायी 4.85 करोड़ डॉलर की है।

इस सूची में सबसे ऊपर नाम है रियलिटी टीवी स्टार केली जेनर का, जिनकी कमायी 59 करोड़ डॉलर है। अक्षय इस सूची में 52वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 182 नए मरीज पाए गए: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पत्रिका का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आमेजन के एक्शन-थ्रिलर सीरीज के साथ कदम रख रहे अक्षय को इससे एक करोड़ डॉलर की कमायी होने का अनुमान है। सीरिज का नाम संभवत: ‘द ऐंड’ होगा।

फेसटाइम साक्षात्कार में अभिनेता ने फोर्ब्स को बताया, ‘‘मैं करीब एक करोड़ रुपये कमाना चाहता था, बस। लेकिन मैं इंसान हूं, जब मैंने पहली बार एक करोड़ रुपये कमाया तो फिर लगा कि मैं 100 करोड़ क्यों नहीं कमा सकता। ईमानदारी से कहूं तो फिर मुझे रोकने वाला कोई नहीं था।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाकर टीचर ने कमाए 1 करोड़ रुपये.

अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के रिलीज का इंतजार कर रहे अक्षय का कहना है कि वक्त के साथ चीजें बदलती हैं।

अक्षय का कहना है, ‘‘स्क्रीनप्ले से लेकर पटकथाओं और तकनीक तक, और शूटिंग करने के तरीकों से लेकर दर्शक तक, यहां तक कि मेरे चेक में शून्य की संख्या...., सब कुछ बदल गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\