देश की खबरें | अक्षय कुमार ने भारतीय सिनेमा उद्योग में पूरे किए 30 साल, प्रशंसकों के प्रति जताया आभार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अक्षय कुमार ने भारतीय फिल्म उद्योग में अपने करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं।

मुंबई, चार मई अभिनेता अक्षय कुमार ने भारतीय फिल्म उद्योग में अपने करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं।

अक्षय ने यह उपलब्धि हासिल करने के बाद अपने प्रशंसकों के प्रति विशेष आभार जताते हुए इस दौरान उन्हें प्यार देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।

प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स ने अक्षय की इस उपलब्धि के मौके पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित उनकी आगामी फिल्म ‘‘पृथ्वीराज’’ का एक नया पोस्टर जारी किया और उन्हें बधाई दी।

यश राज फिल्म्स ने इस अवसर पर अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर अक्षय को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। वीडियो में अक्षय ‘‘पृथ्वीराज’’ फिल्म का एक विशेष पोस्टर जारी करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी मौजूद थे।

अक्षय ने इस वीडियो में कहा, ‘‘मुझे यह पता भी नहीं था कि मैंने सिनेमा उद्योग में 30 साल पूरे कर लिए हैं। आदित्य चोपड़ा को यह उपहार देने के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे आज भी याद है कि मैंने अपना पहला शॉट ऊटी में दिया था, यह बॉब क्रिस्टो के साथ एक एक्शन शॉट था।’’

अक्षय ने टि्वटर पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘‘सिनेमा जगत में तीस साल, इस दौरान आप सभी लोगों से बेहद प्यार मिला। जीवन की इस अद्भुत यात्रा के लिए धन्यवाद और तीन जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पृथ्वीराज के साथ इसे इतनी खूबसूरती से एक साथ जोड़ने के लिए यश राज फिल्म्स का विशेष आभार।’’

अक्षय कुमार का वास्तविक नाम राजीव भाटिया है। उन्होंने निर्देशक राज सिप्पी की रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘‘सौगंध’’ के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ‘‘सौगंध’’ 25 जनवरी 1991 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इसके बाद अक्षय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक्शन, कॉमेडी समेत कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर