एजेंसी न्यूज

अकमल ने संदिग्ध सट्टेबाजों की जानकारी देने से इनकार किया था: पीसीबी सूत्र

अनुशासनात्मक समिति ने इसके बाद अकमल को तीन साल के प्रतिबंध की सजा सुनाई।

अकमल ने संदिग्ध सट्टेबाजों की जानकारी देने से इनकार किया था: पीसीबी सूत्र

कराची, 10 मई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने बताया है कि बल्लेबाज उमर अकमल ने अनुशासनात्मक समिति के समक्ष संदिग्ध सट्टेबाजों के साथ दो मुलाकात की जानकारी देने से इनकार कर दिया था।

अनुशासनात्मक समिति ने इसके बाद अकमल को तीन साल के प्रतिबंध की सजा सुनाई।

सूत्रों के अनुसार अकमल ने लाहौर की डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी में दो अज्ञात लोगों के साथ मुलाकात की थी।

पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘उमर ने दावा किया कि ये दोनों व्यक्ति उनसे डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी में उनके दोस्त की पार्टी में मिले थे। लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों को यह तक बताने से इनकार कर दिया कि इन मुलाकातों के दौरान क्या चर्चा हुई।’’

सूत्र ने बताया, ‘‘यहां तक कि जब भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने कराची में 19 और 20 फरवरी के बीच की रात की रिपोर्ट उसे दी तो अकमल ने स्वीकार किया कि इस मुलाकात की जानकारी नहीं देकर उसने गलती की लेकिन कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। ’’

पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत अकमल को दो आरोपों का दोषी पाया गया और 27 अप्रैल को उन्हें 19 फरवरी 2023 तक क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया।

अकमल के पास एक साथ चलने वाले तीन साल के दो प्रतिबंधों के खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है। अकमल के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कुछ वकीलों के साथ सलाह मशविरा शुरू कर दिया है और अपील दायर करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).