अख्तर ने मानहानि के नोटिस पर रिजवी से माफी मांगने को कहा
इस तूफानी गेंदबाज ने रिजवी से ‘सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने, बदनाम करने और उनका उपहास उड़ाने के लिये माफी मांगने को भी कहा।
कराची, 13 मई पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने क्रिकेट बोर्ड के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी द्वारा भेजे गए मानहानि नोटिस का जवाब देते हुए इसे ‘कानूनी रूप से दोषपूर्ण और गलत’ करार दिया।
इस तूफानी गेंदबाज ने रिजवी से ‘सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने, बदनाम करने और उनका उपहास उड़ाने के लिये माफी मांगने को भी कहा।
अख्तर ने कहा, ‘‘मैंने अपने चैनल पर जो भी कुछ कहा वह पाकिस्तान क्रिकेट की भलाई के लिये कहा और बताया कि बोर्ड को किन चीजों में सुधार करने की जरूरत है। रिजवी के बारे में मैंने उनके साथ निजी बातचीत के आधार पर अपनी राय रखी थी। ’’
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पीसीबी और रिजवी को लेकर मेरी टिप्पणी पीसीबी की कमियों और उसमें सुधार की उम्मीद को लेकर सार्वजनिक हित में दी गयी राय थी। ’’
अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिजवी को ‘अयोग्य’ कहा था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में लंबे समय से कानूनी सलाहकार का काम संभाल रहे रिजवी ने अख्तर को मानहानि का नोटिस भेजा था। अख्तर ने उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगाने की भी आलोचना की थी।
रिजवी ने अख्तर से बिना शर्त माफी मांगने और चैरिटी के लिये एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

