अख्तर ने ‘ट्रोल’ किये जाने के बाद आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया
अख्तर ने दावा किया था कि वह आस्ट्रेलियाई रन मशीन स्टीव स्मिथ को तीन खतरनाक बाउंसर करने के बाद चौथी गेंद पर आउट कर सकते हैं जिसके बाद आईसीसी ने बास्केटबॉल स्टार माइकल जोर्डन की तस्वीरों का उपयोग करके इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को ट्रोल किया। आईसीसी की पहली तस्वीर में जोर्डन नीचे कुछ देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अख्तर का ट्वीट है जबकि तीसरी तस्वीर में में दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी को हंसते हुए दिखाया गया है।
कराची, 14 मई अपने जमाने के तूफानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा ट्रोल किये जाने के बाद क्रिकेट की इस सर्वोच्च संस्था पर तटस्थता से नाता तोड़ने का आरोप लगाया।
अख्तर ने दावा किया था कि वह आस्ट्रेलियाई रन मशीन स्टीव स्मिथ को तीन खतरनाक बाउंसर करने के बाद चौथी गेंद पर आउट कर सकते हैं जिसके बाद आईसीसी ने बास्केटबॉल स्टार माइकल जोर्डन की तस्वीरों का उपयोग करके इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को ट्रोल किया। आईसीसी की पहली तस्वीर में जोर्डन नीचे कुछ देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अख्तर का ट्वीट है जबकि तीसरी तस्वीर में में दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी को हंसते हुए दिखाया गया है।
अख्तर ने बुधवार को कहा कि आईसीसी की इस तरह की प्रतिक्रिया उन्हें अच्छी नहीं लगी।
इस 44 वर्षीय गेंदबाज ने ट्वीट किया, ‘‘एक प्रतीकात्मक ट्वीट, किस तरह से आईसीसी ने तटस्थता से नाता तोड़ दिया। असल में इस तरह से वहां कामकाज चलता है।’’
दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक अख्तर ने इसके बाद एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसका कैप्शन था, ‘‘प्रिय आईसीसी नया मीम या इमोजी ढूंढो। माफ करना मुझे कोई नहीं मिला, मुझे केवल कुछ असली वीडियो मिले। ’’
इससे पहले अख्तर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के एक पोल में सोशल मीडिया पर जवाब दिया था। इस पोल में पूर्व और वर्तमान समय के दिग्गज गेंदबाजों और बल्लेबाजों को एक दूसरे के आमने सामने रखा गया था।
इसमें अख्तर को स्मिथ के सामने रखा गया था जिस पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘यहां तक कि आज भी तीन खतरनाक बाउंसर करने के बाद मैं चौथी गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर सकता हूं। ’’
इस क्रिकेटर का खेल से संन्यास लेने के बाद भी अपनी टिप्पणियों के कारण विवादों से नाता रहा है।
अख्तर ने पाकिस्तान की तरफ से 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: 178 विकेट, 247 विकेट और 19 विकेट लिये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

