देश की खबरें | हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति न मिलने से मीरापुर में अखिलेश यादव की रैली रद्द : सपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के ककरोली गांव में होने वाली चुनावी रैली शनिवार को रद्द कर दी गई। सपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर (उप्र), 16 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के ककरोली गांव में होने वाली चुनावी रैली शनिवार को रद्द कर दी गई। सपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान प्रस्तावित है, जहां से सपा ने सुंबुल राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
सपा के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने संवाददाताओं से इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "उनके (अखिलेश यादव) हेलीकॉप्टर को हिंडन हवाई अड्डे से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलने के कारण रैली रद्द की गई।"
इस वजह से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। नतीजतन, यादव का संबोधन सुनने के लिए एकत्र हुए सैकड़ों समर्थक निराश हो गए।
रैली रद्द होने के बाद समाजवादी पार्टी ने घोषणा की है कि अखिलेश यादव मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में 18 नवंबर को होने वाले रोड शो में भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सपा उम्मीदवार सुंबुल राणा के लिए समर्थन जुटाना है।
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान 20 नवंबर को और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

