एजेंसी न्यूज

Akhilesh Blames Yogi Government: अखिलेश ने योगी सरकार पर लगाया आरोप कहा, प्रयागराज में टोंस नदी पर बने पुल में गड़बड़ी

जिले के यमुनापार नारीबारी के पास टोंस नदी पर बने नवनिर्मित पुल में गड़बड़ी सामने आने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन करने के बाद 10 घंटे के अंदर “पुल का दरक जाना एक गंभीर विषय है।”

Akhilesh Blames Yogi Government: अखिलेश ने योगी सरकार पर लगाया आरोप कहा, प्रयागराज में टोंस नदी पर बने पुल में गड़बड़ी
credit- jagran

प्रयागराज, 1 नवंबर : जिले के यमुनापार नारीबारी के पास टोंस नदी पर बने नवनिर्मित पुल में गड़बड़ी सामने आने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन करने के बाद 10 घंटे के अंदर “पुल का दरक जाना एक गंभीर विषय है.” नारीबारी-कोरांव राज्य राजमार्ग पर बने इस पुल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकार्पण किया था.

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने सोमवार की रात इस पुल में गड़बड़ी आने की बात स्वीकार की थी. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “प्रयागराज में मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्धाटित पुल का 10 घंटे में ही दरक जाना एक गंभीर विषय है, जबकि कुंभ मेले का समय पास आता जा रहा है.”

उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार के कमजोर स्तंभों पर मज़बूत पुल कैसे बन सकते हैं? गुजरात में भी ऐसा ही हुआ था। जन-जीवन की सुरक्षा के लिए आग्रह है, ‘गुजरात का विकास मॉडल’ यहां न लगाया जाए.” नवंबर 2021 में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस पुल की आधारशिला रखी थी। उस समय केशव मौर्य के पास लोक निर्माण विभाग का प्रभार था. एक महीने पहले यह पुल बनकर तैयार हो गया और सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).