एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुलायम सिंह की दूसरी पुण्यतिथि से एक दिन पहले सैफई पहुंचे अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी के संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि से एक दिन पहले बुधवार को पैतृक शहर सैफई पहुंचे।

देश की खबरें | मुलायम सिंह की दूसरी पुण्यतिथि से एक दिन पहले सैफई पहुंचे अखिलेश

इटावा (उप्र), नौ अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी के संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि से एक दिन पहले बुधवार को पैतृक शहर सैफई पहुंचे।

प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में कद्दावर शख्सियत रहे मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया था।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के पैतृक आवास पर बृहस्पतिवार को शांति हवन होगा।

शाक्य ने कहा, "नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के परिवार के सभी सदस्य हवन में शामिल होंगे, इसके बाद उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।"

सपा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव समेत पार्टी के कई प्रमुख नेताओं के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न सांसदों, विधायकों और गणमान्य लोगों के सैफई पहुंचने की उम्मीद है।

मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).