देश की खबरें | अखिलेश और जयंत की मुलाकत, सीट बंटवारे पर चर्चा हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने मंगलवार को राज्य की राजधानी में बैठक कर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की।
लखनऊ, 23 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने मंगलवार को राज्य की राजधानी में बैठक कर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की।
जयंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव के साथ तस्वीर पोस्ट कर ट्वीट किया, "बढ़ते कदम।"
वहीं, सपा अध्यक्ष ने जयंत के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ''जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर।''
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने बताया कि दोनों नेताओं ने राज्य की राजधानी में मुलाकात की और "सीट बंटवारे पर चर्चा हुई है।"
रालोद को मिलने वाली सीट की संख्या के बारे में पूछे जाने पर अहमद ने कहा कि इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
अखिलेश ने पूर्व में कहा था कि रालोद के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन अंतिम है और केवल सीट बंटवारे पर चर्चा की जानी बाकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2021 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

