देश की खबरें | अखिल गोगोई ने शिवसागर को 'राजकीय विरासत स्थल' घोषित करने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम की शिवसागर सीट से विधायक अखिल गोगोई ने मंगलवार को मांग उठायी कि सरकार ऐतिहासिक शिवसागर शहर को 'राजकीय विरासत स्थल' घोषित करे।
गुवाहाटी, 13 जुलाई असम की शिवसागर सीट से विधायक अखिल गोगोई ने मंगलवार को मांग उठायी कि सरकार ऐतिहासिक शिवसागर शहर को 'राजकीय विरासत स्थल' घोषित करे।
गोगोई ने इस शहर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने की भी मांग की, जोकि पूर्ववर्ती अहोम राजाओं की राजधानी हुआ करता था। अहोम राजाओं ने अंग्रेजों के आगमन से पहले असम पर 600 साल से अधिक समय तक शासन किया था।
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए गोगोई ने कहा कि अहोम साम्राज्य के दौर के ऐसे 551 ऐतिहासिक स्मारक या स्थल हैं, जोकि शिवसागर के आसपास स्थित हैं।
उन्होंने कहा, '' एक ही स्थान पर ऐतिहासिक स्मारकों का ऐसा संक्रेंद्रण पूरी दुनिया में दुर्लभ है। शिवसागर हमारी गरिमा है और इसे 2019 में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया था।''
गोगोई ने कहा कि भारी संख्या में घरेलू एवं विदेशी पर्यटक इस स्थान को देखने आते हैं और इसकी अद्वितीय वास्तुशिल्प कला की प्रशंसा करते हैं।
उन्होंने कहा, '' इसलिए, मैं असम सरकार से अनुरोध करता हूं कि शिवसागर को राजकीय विरासत स्थल घोषित किया जाए। इससे हमारे प्राचीन स्मारकों के प्रचार एवं संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)