एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उज्जैन में शीघ्र ही आकाशवाणी केंद्र प्रारंभ किया जाएगा: मोहन यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि उज्जैन में जल्द ही आकाशवाणी केंद्र प्रारंभ किया जाएगा और इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार के बीच सैद्धांतिक सहमति भी बन गई है।

देश की खबरें | उज्जैन में शीघ्र ही आकाशवाणी केंद्र प्रारंभ किया जाएगा: मोहन यादव

भोपाल, आठ जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि उज्जैन में जल्द ही आकाशवाणी केंद्र प्रारंभ किया जाएगा और इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार के बीच सैद्धांतिक सहमति भी बन गई है।

मुख्यमंत्री यादव की सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरूगन से राजधानी दिल्ली में हुई एक मुलाकात के बाद एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक यादव ने मुरूगन से सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन में शीघ्र आकाशवाणी केंद्र प्रारंभ करवाने का अनुरोध किया।

बयान में कहा गया, "केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. मुरूगन ने इसकी सहमति एवं आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करवाने के लिए आश्वस्त किया। आकाशवाणी स्टूडियो का निर्माण होने तक उज्जैन केंद्र के प्रसारण की व्यवस्था आकाशवाणी केन्द्र इंदौर के माध्यम से किए जाने के प्रयास भी किए जाएंगे।"

दिल्ली के इस दौरे पर मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की और उन्हें रायसेन में अत्याधुनिक रेल कोच संयंत्र के शिलान्यास के लिए किया आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भारत सरकार के उपक्रम बंगलौर स्थित बीईएमएल लिमिटेड के अत्याधुनिक रेल कोच विनिर्माण संयंत्र का शिलान्यास राज्य के रायसेन जिले में शीघ्र किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए लगभग 1800 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। यादव ने कहा, "संयंत्र में मध्यप्रदेश सरकार, रेल मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की भागीदारी रहेगी।"

इस संयंत्र की स्थापना के लिए मध्यप्रदेश शासन ने रायसेन जिले में लगभग 60 हेक्टयर भूमि का आवंटन कर दिया है।

उन्होंने कहा, "यह संयंत्र लगभग डेढ़ हजार लोगों को रोजगार दिलवाने में भी सहायक होगा, साथ ही देश के रेल कोच संयंत्रों के मानचित्र में विशेष स्थान बनाएगा।"

मुख्यमंत्री यादव ने इस दौरान केन्द्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की और कहा कि पूरे देश में मध्यप्रदेश ही ऐसा राज्य है जो सबसे सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करवा रहा है, जिससे नयी दिल्ली में मेट्रो ट्रेन चल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य के 32 लाख किसानों के लिए सोलर पैनल लगाकर दिया जाएगा, जिससे भविष्य में किसान स्वयं की बिजली उत्पन्न कर सकें। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 18 हजार करोड़ की सब्सिडी के भार से राज्य सरकार मुक्त हो सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).