खेल की खबरें | बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले दिन आकाश दीप और अश्विन ने किया प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ... अमनप्रीत सिंह...

... अमनप्रीत सिंह...

कानपुर, 27 सितंबर तेज गेंदबाज आकाश दीप (34 रन पर दो विकेट) अपनी शुरुआती स्पैल में प्रभावी रहे तो वही ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो को चलता कर बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को भारत को मजबूत स्थिति में रखा।

मौसम के पूर्वानुमान से पहले से ही बारिश की संभावना थी और शुरुआती दिन सिर्फ 35 ओवर को खेल संभव हो सका।

दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिये थे। इस समय मुशफिकुर रहीम (छह) और मोमिनुल हक (40) क्रीज पर मौजूद थे।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने इस दौरान अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन अश्विन की गेंद पढ़ने में नाकाम रहे और 31 रन बनाकर पगबाधा हो गये।

 बीती रात बारिश होने के कारण आउटफील्ड गीली हो गई थी जिससे दिन का खेल एक घंटे की देर से शुरू हुआ था। भारत ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया जिससे स्थानीय स्पिनर कुलदीप यादव को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ा।

बादल की आंखमिचौली के बीच तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

आकाशदीप वामहस्त बल्लेबाजों के लिए ‘राउंड द विकेट’ गेंदबाजी करते हुए गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने में सफल रहे। उनकी सटीक लाइन लेंथ से सामंजस्य बैठाने में बांग्लादेश के बल्लेबाजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवरों से ही बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों जाकिर हसन (शून्य) और शदमन इस्लाम (24) को परेशान किया। हसन ने अतिरक्षात्मक रवैया अपनाया तो वहीं इस्लाम ने रन बनाने के मौकों को पूरी तरह से भुनाया।

बुमराह की बाहर निकलती गेंदें कई बार स्टंप और बल्ले के बाहरी किनारे के करीब से गुजरी तो वहीं सिराज की गेंद बल्ले से टकरने के बाद स्लिप में खड़े क्षेत्ररक्षकों तक पहुंचने से पहले ही टप्पा खा गयी।

इस्लाम ने बुमराह के ओवर में दो चौके जड़कर दबाव कम किया तो वहीं दूसरे छोर से हसन ने 23 डॉट गेंदे खेली।

नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये आकाश दीप ने अपनी तीसरी गेंद पर ही हसन की 24 गेंद की पारी को खत्म किया। जायसवाल ने स्लिप में उनका शानदार कैच लपका। उन्होंने इसके बाद इस्लाम को भी पगबाधा किया।

मैदानी अंपायर के नॉट आउट देने के बाद आकाश दीप ने कप्तान रोहित को ‘डीआरएस’ लेने के लिए मनाया और उनका फैसला सही साबित हुआ। तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद इस्लाम को आउट करार दिया।

शानदार लय में चल रहे शंटो ने दो चौके लगाकर दबाव को कम किया। उन्होंने इस दौरान रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ रिवर्स स्वीप का कारगर इस्तेमाल किया।

लंच से पहले सत्र के आखिरी ओवर में बूंदाबांदी शुरू हो गयी जिसके कारण पिच और मैदान को कवर से ढकना पड़ा।

शुरुआती सत्र में सफलता से दूर रहे अश्विन ने दूसरे सत्र में शंटो को पगबाधा कर पहली सफलता हासिल की। मैदानी अंपायर ने गेंदबाज की अपील पर तुरंत अंगुली उठा दी लेकिन बांग्लादेश के कप्तान ने डीआरएस लेने का फैसला किया लेकिन यह कारगर नहीं रहा।

इस दौरान अनुभवी मोमिनुल ने क्रीज पर समय बिताने के साथ आत्मविश्वास हासिल किया। उन्होंने आकाश दीप के ओवर में दो चौके लगाये। उन्होंने मिड ऑफ की ओर एक और शानदार चौके के साथ बांग्लादेश के रनों का शतक पूरा किया।

खराब रोशनी के कारण दूसरे सत्र में सिर्फ नौ ओवरों के बाद खेल को रोकना पड़ा। खिलाड़ियों के पवेलियन में पहुंचते ही यहां बूंदाबांदी होने लगी जो बाद में तेज बारिश में बदल गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी